Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

राम कथा के विश्राम के दिन आज सीता जी की जनक पुरी से विदाई

राम कथा के विश्राम के दिन आज सीता जी की जनक पुरी से विदाई
X

लखनऊ

"राम कथा" में सीता जी की विदाई का दिन एक अत्यंत भावुक और महत्वपूर्ण क्षण होता है। जनकपुरी से उनकी विदाई केवल एक राजकुमारी की यात्रा नहीं थी, बल्कि यह एक नारी की अपने पिता के घर से अपने पति के घर जाने की सांस्कृतिक परंपरा और कर्तव्यों का प्रतीक भी थी।

विदाई के इस प्रसंग में जनकपुरी का माहौल भावनाओं से भरा हुआ होता है। महाराज जनक और रानी सुनयना अपनी पुत्री सीता को विदा करते समय आशीर्वाद देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। चारों ओर मंगल गीत गाए जाते हैं, और विदाई के समय पूरे जनकपुरी वासियों के हृदय में उदासी होती है।

यह पल सीता जी के धैर्य, मर्यादा, और परिवार के प्रति समर्पण का प्रतीक है। साथ ही, यह राम और सीता के मिलन को आगे बढ़ाते हुए उस युग की सामाजिक और आध्यात्मिक परंपराओं को भी दर्शाता है।

1 जनवरी मोतीमहल में नव वर्ष का शुभारंभ परम् पूज्य राघवाचार्य जी महाराज के श्री मुख से श्री राम सीता विवाह प्रसंग सुन भक्त जनों को आशीर्वाद से हुआ ।राम कथा के विश्राम के दिन आज सीता जी की जनक पुरी से विदाई के साथ साथ महाराज जी की भी अयोध्या के लिए राम कथा सेवा समिति द्वारा भाव पूर्ण विदाई की गई।


स्वामी राघवाचार्य महाराज जी ने भगवान राम और परशुराम के वाद विवाद की चर्चा किया परशुराम जी बोला आज तक कोई धरती पर पैदा ही नहीं जो मुझको हरा सके आप तो प्रगट हुए हो दीनानाथ हो, तथा बताया कि रामायण व्यक्ति को जीना तथा सम्बंधों के निर्वहन की शिक्षा देती है।

कथा के मुख्य आयोजक संजीव पाण्डेय ने बताया आज राजधानी लखनऊ सहित पड़ोसी जनपदों के कथा जिज्ञासु भारी संख्या में उपस्थित रहे। आज के यजमान का दायित्व कॉंग्रेस सांसद कु॰उज्जवल रमण सिंह व डॉ अशोक बाजपेयी नि॰ सांसद सपत्नीक * ने व्यास पूजन कर रामायण की आरती की तथा पूर्व मंत्री एवं सांसद कुसुम राय, अंशू अवस्थी प्रदेश प्रवक्ता कॉंग्रेस , सचिन रावत, डॉ आशीष दीक्षित, दीपक चौरसिया, अजय बाजपेयी, सत्यम पाण्डेय व्यापार मण्डल अध्यक्ष मोहन लाल गंज सुरेश पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष लखनऊ बार सुरेश पाण्डेय, आदेश सिंह पूर्व अध्यक्ष सेंट्रल बार, जीतू यादव पूर्व मंत्री लखनऊ बार, ललित मिश्र पूर्व उपाध्यक्ष अवध बार, सुनील मिश्र व मनोज राय पूर्व अध्यक्ष सुनील मिश्र,सतीश अवस्थी एडवोकेट,अनुराग यादव पूर्व अध्यक्ष शिया डिग्री कॉलेज प्रसून शुक्ला ने माल्यार्पण कर व्यास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Next Story
Share it