Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

चंदौली: मां के साथ मासूम बालक पहुंचा वृद्धाश्रम, वृद्धजनों के बीच वितरित किया कंबल,कहा- दादी - दादा को लग रही है ठंडक..

चंदौली: मां के साथ मासूम बालक पहुंचा वृद्धाश्रम, वृद्धजनों के बीच वितरित किया कंबल,कहा- दादी - दादा को लग रही है ठंडक..
X


. वृद्धजनों की सेवा हर व्यक्ति का परम कर्तव्य है,यह कंबल दान नहीं,बल्कि सहयोग है: प्रियंका सिंह ....

ओ पी श्रीवास्तव,चंदौली

चंदौली: खबर जनपद चंदौली से है जहां सदर मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम में रविवार की देर शाम समाज सेविका प्रियंका सिंह द्वारा वृद्धजनों के बीच पहुंचकर कुशल क्षेम जाना गया। इस दौरान प्रियंका सिंह ने करीब 120 वृद्धजनों को कंबल वितरीत किया। उन्होंने कहा कि यह कंबल वितरण दान नहीं बल्कि एक सहयोग है। इस कड़कड़ाती ठंड में वृद्धजनों की सेवा ही परमोधर्म है। वहीं ठंड के मौसम में कंबल पाकर वृद्धजनों के चेहरे खिल उठे।

इस दौरान प्रियंका सिंह ने कहा कि एक दूसरे का सहयोग करना संसार की परम्परा है। सेवा भाव से किया गया कोई भी कार्य सर्वोपरि है।हालांकि उन्होंने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की बढ़ती संख्या देखकर वर्तमान परिदृश्य पर दुख जताते हुए कहा कि यह टूटते परिवार की देन है। बुजुर्गों का सम्मान करना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी और पुनीत कार्य है।

पांच वर्षीय कुंवर अधिराज सिंह के वचन सुनकर वृद्धजनों ने दिया आशीर्वाद

वहीं आपको बता दें कि पूरे कार्यक्रम के दौरान मां प्रियंका सिंह के साथ वृद्धाश्रम पहुंचे बेटे कुंवर अधिराज सिंह के सेवा भाव को देखकर उपस्थित लोग अविभूत हो उठे। बेटे अधिराज सिंह ने वृद्धजनों के बीच कंबल वितरण करने के पश्चात बताया कि ' हम दादी - दादा को कंबल बांटने आए हैं। क्योंकि ठंड लग रही है सबको '।

इस मौके पर प्रिंस सिंह, मान बहादुर सिंह,अधिराज नारायण सिंह,ऊषा सिंह, नम्रता सिंह, राजेश्वर पटेल, विष्णु देव शर्मा एवं दिव्या गुप्ता समेत अन्य उपस्थित रहे।

Next Story
Share it