'तुम्हें सिर्फ पैसे से मतलब...,' मां और भाई के अत्याचार से तंग आकर युवक ने किया आत्महत्या

जौनपुर के जफराबाद क्षेत्र से एक और अतुल सुभाष (Atul Subhash) जैसा मामला आया है. सूबे के नासही मोहल्ले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 32 वर्षीय मनोज कुमार सोनी उर्फ बबलू ने कथित रूप से अपनी मां और भाई द्वारा की गई प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. यह घटना मंगलवार की सुबह उस वक्त सामने आई जब उसकी छोटी बहन पूजा उसे चाय देने के लिए कमरे में गई, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था. काफी देर तक आवाज लगाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला.
हमेशा मुझे और मेरी पत्नी को तंग किया
मनोज ने मरने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में मनोज ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाए. उसने कहा, 'मां के लिए पैसे से बढ़कर कुछ नहीं है. उसने हमेशा मुझे और मेरी पत्नी को तंग किया और भाई ने मुझे परेशान करने के अलावा कुछ नहीं किया.' वीडियो में उसने यह भी कहा कि वह अपनी मां के अत्याचारों से तंग आ चुका था और अब उसे जाने के लिए मजबूर किया गया था. मनोज ने अपनी पत्नी से कहा, 'मेरे बाद मेरी संपत्ति को तुम रख लेना, क्योंकि मेरी मां मुझे हमेशा से नफरत करती थी.'
एक और अतुल सुभाष! मां और भाई से परेशान युवक ने लगाई फांसी, वीडियो में बयां किया दर्द pic.twitter.com/1xCOfJlOCE
— Amit Kasana (@amitkasana6666) December 25, 2024
संघर्षों और घरेलू हिंसा का शिकार
मनोज के इस भावुक वीडियो ने एक बार फिर परिवारों में होने वाले मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न पर सवाल उठाए हैं. यह मामला परिवारों के भीतर छुपे हुए संघर्षों और घरेलू हिंसा की गंभीरता को उजागर करता है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.




