Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

वाराणसी: डोमरी में मुठभेड़, सुजाबाद में बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास और हत्या का आरोपी इरशाद पकड़ा गया, गोली लगी

वाराणसी: डोमरी में मुठभेड़, सुजाबाद में बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास और हत्या का आरोपी इरशाद पकड़ा गया, गोली लगी
X

वाराणसी के रामनगर में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी इरशाद अब पुलिस की पकड़ में है। घटना के सामने आने के बाद इरशाद भागने का प्रयास कर रहा था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने घेरा डाला तब पुलिस पर अवैध असलहे से फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी घायल हो गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी इरशाद ने ही बच्ची की पत्थर से हत्या की थी। डीसीपी गौरव बंशवाल ने बताया कि आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपी को चिह्नित किया गया।

Next Story
Share it