Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

शिवपाल यादव ने कहा, निजीकरण का समाजवादी पार्टी लगातार विरोध कर रही है

शिवपाल यादव ने कहा, निजीकरण का समाजवादी पार्टी लगातार विरोध कर रही है
X

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविवार (22 दिसंबर) को इटावा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लि के 74वें वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.

मीडिया से बात करते हुए निजीकरण के मुद्दे पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी विधानसभा और लोकसभा में इस मुद्दे को लगातार उठा रही है." उन्होंने कहा कि बीजेपी जो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ लगातार बोल रही है, इस विषय को लोकसभा और विधानसभा में लगातार उठाया जा रहा है."

शिवपाल यादव ने कहा, "निजीकरण का समाजवादी पार्टी लगातार विरोध कर रही है, इसका विरोध सपा सड़कों पर, लोकसभा, विधानसभा समेत हर जगह करेगी. लेकिन सवाल ये है कि ये लोग सदन चला कहां रहे हैं." उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी जनता के सहयोग से निजीकरण के मुद्दे को उठायेगी."

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जरिये बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के सवाल पर शिवपाल यादव ने बीजेपी पर जुबानी हमला बोला. सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा, "चाहे वह कितना भी बड़ा नेता हो, बाबा साहेब का अपमान समाजवादी पार्टी और पूरा देश बर्दाश्त नहीं करेगा.

दरअसल, इटावा में इटावा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लि 74वां वार्षिक अधिवेश आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इटावा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लि के अध्यक्ष और सपा सांसद आदित्य यादव ने की. अधिवेशन में 73वीं सामान्य निकाय की बैठक की कार्यवाही की पुष्टि पर विचार किया जाएगा.

Next Story
Share it