Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया ऋषि इंटर नेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव

धूमधाम से मनाया गया ऋषि इंटर नेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव
X


लखनऊ. राजधानी के इंदिरा नगर स्थित बजरंगनगर में ऋषि इंटरनेशनल स्कूल का 12वां वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर बलराम त्रिपाठी दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान आदि को लेकर की बेहतरीन प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया। समारोह में विद्यालय के प्रबंधक ने वार्षिक रिपोर्ट अभिभावकों के सामने रखी और कहा कि छात्र का निर्माण, घर, समाज और विद्यालय से होता है, हमें समय -समय पर उसका मूल्यांकन करते रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को विश्वस्तरीय एजुकेशन देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। प्रोजेक्ट सहित अन्य उपकरण के माध्यम से उनकी पढ़ाई कराई जा रही है। यही कारण है कि तेजी से इन बच्चों में सुधार हो रहा है। बच्चे जब किसी चीज को देख एवं सुनकर पढ़ते हैं तो उसका रिजल्ट अलग ही होता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया.





Next Story
Share it