Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

निजीकरण को लेकर लखनऊ पहुंचे बिजलीकर्मी, एमडी ने दी चेतावनी; मजदूर संगठन बोले- यह तानाशाही नहीं चलेगी

निजीकरण को लेकर लखनऊ पहुंचे बिजलीकर्मी, एमडी ने दी चेतावनी; मजदूर संगठन बोले- यह तानाशाही नहीं चलेगी
X

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण को लेकर लखनऊ में रविवार को बैठक बुलाई गई है। बिजली पंचायत में वाराणसी से बड़ी संख्या में कर्मचारी सहित अन्य अभियंता शामिल होने गए हैं। इस बीच, दोपहर में सोशल मीडिया पर पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभू कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल वायरल हो रहा है।

एमडी अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग में लखनऊ पंचायत में शामिल होने गए कर्मचारियों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इसमें पता चला कि कुछ इंजीनियर छुट्टी लेकर गए हैं, तो कइयों ने मेडिकल का हवाला दिया है।

विद्युत मजदूर संगठन के पूर्वांचल महामंत्री वेद प्रकाश राय ने बताया कि एमडी जिस तरह से अधिकारियों पर कार्यवाही करने की धमकी दे रहे हैं, यह तानाशाहीपूर्ण रवैया है। लोकतंत्र में पूर्वांचल डिस्कॉम वाराणसी के प्रबंध निदेशक द्वारा दी जा रही धमकी उनकी हिटलरशाही और तानाशाही वाली मानसिकता को दर्शाता है।

Next Story
Share it