Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बारांबकी में महिला लेखपालों पर युवकों की नीयत डोल गई। भरी तहसील में मनचले युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इससे लोग भड़क उठे

बारांबकी में महिला लेखपालों पर युवकों की नीयत डोल गई। भरी तहसील में मनचले युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इससे लोग भड़क उठे
X

बाराबंकी में शनिवार को सदर तहसील में दो महिला लेखपालों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद बवाल हो गया। तीन चार लोगों को भीड़ ने दौड़ा लिया। एक को पकड़कर पिटाई कर दी। इससे तहसील में अफरातफरी मच गई।

थोड़ी देर में शहर कोतवाली में दोनों पक्ष इकट्ठा हो गए। यहां तनाव के बीच भारी पुलिस बल मौजूद रहा। सूचना पर एडीएम न्यायिक इंद्रसेन ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। डीएम ने शांति व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए। महिला लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज किया गया।

अभद्रता कर रहे लोगों को दौड़ा लिया

दो महिला लेखपालों ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे सदर तहसील गेट के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान दो तीन लोगों ने कमेंटबाजी की। महिला लेखपाल इसका विरोध जताया तो धमकी दी गई। फिर क्या था, कुछ ही देर में महिला लेखपालों के चिल्लाने पर अधिवक्ता और लेखपाल इकट्ठा हो गए। कथित रूप से अभद्रता कर रहे लोगों को दौड़ा लिया।

दोनों पक्ष ने तहरीर दी

इसमें एक पकड़ में आ गया। उसकी जमकर धुनाई कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। कुछ ही देर में आक्रोशित लेखपाल शहर कोतवाली पहुंच गए। भीड़ जमा हो गई। यहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि हालात नियंत्रण में है। दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

Next Story
Share it