Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

संभल में सांसद बर्क के आवास पर बुलडोजर एक्‍शन, अवैध सीढ़ियों को क‍िया गया ध्वस्त

संभल में सांसद बर्क के आवास पर बुलडोजर एक्‍शन, अवैध सीढ़ियों को क‍िया गया ध्वस्त
X

संभल। शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर पालिका ने अभियान तेज कर दिया है। इस कार्रवाई के तहत शुक्रवार को पालिका की टीम ने दीपा सराय स्थित सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर भी बुलडोजर चलाया। नए आवास के बाहर बनीं अवैध सीढ़ियों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो सके।

पालिका की टीम सुबह ही अभियान पर निकल पड़ी और क्षेत्र में जगह-जगह मकानों के आगे बने अवैध स्लैब और सीढ़ियों को तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोग इस कार्रवाई से नाराज दिखे, लेकिन पुलिस की मौजूदगी होने के चलते किसी ने विरोध नहीं किया।

Next Story
Share it