Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अजय राय के इस बयान ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी

अजय राय के इस बयान ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी
X


आशुतोष शुक्ल बस्ती

दिल की बात जुबान पर आ गई, संविधान का सम्मान नही करती भाजपा- अजय राय

मनुस्मृति को संविधान से ऊपर मानती है भाजपा- अजय राय

बाबा साहब का सम्मान नही कर सकते संविधान के विरोधी- अजय राय

भारतीय जनता पार्टी की मातृ संस्था आर.एस.एस. बाबा साहब डा. अम्बेडकर की धुर विरोधी है। राज्यसभा में भाषण के दौरान दिल की बात अमित शाह की जुबान पर आ गई। कांग्रेस पार्टी शुरू से बाबा साहब का सम्मान करती है और भविष्य में करती रहेगी। यह बातें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कही।

राय पार्टी कार्यकर्ता प्रभात पाण्डेय की अन्त्येष्टि में शामलि होने के बाद गोरखपुर से लखनऊ वापस जाते समय बस्ती में पूर्व विधायक अंबिका सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होने कहा बाबा साहब को कांग्रेस पार्टी ने ही ड्राफ्टिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया था। उन्हे महिमामंडित किया। जो संविधान का सम्मान करते हैं वे मरते दम तक बाबा साहब का सम्मान करेंगे। जिनके मन में संविधान से बड़ा स्थान मनुस्मृति का है वे कतई संविधान को सम्मान नही दे सकते। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा संविधान बदलने की बात अनंत हेगड़े, लल्लू सिंह और अरूण गोविल ने कहा था। ये कौन हैं।

मस्जिदों में मन्दिर ढूढ़ने के सवाल पर अजय राय ने कहा भाजपा यह सब मुद्दों से ध्यान हटाने के लिये कर रही है। वाराणसी यानी मोदीजी के संसदीय क्षेत्र में प्राचीन अक्षयवट ध्वस्त कर दिया गया गया, सैकड़ों मन्दिर तोड़वा दिया। शंकराचार्य द्वारा स्थापित सरस्वती मां का मन्दिर तोड़वा दिया गया। भाजपा की ईश्वर में आस्था नही है, उसके लिये भगवान केवल सत्ता हासिल करने का माध्यम हैं। अजय राय ने कहा लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान हमारे जांबाज कार्यकर्ता प्रभात पाण्डेय की मौत अत्यन्त दुखद है। आज हम उनके अंतिम संस्कार में गोरखपुर जा रहे थे। योगी सरकार की पुलिस ने इसमें भी बाधा उत्पन्न करने की भरूपर कोशिश की।

कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। प्रभात की मौत नही हत्या हुई है। पूर्व विधायक अंबिका सिंह के यहां भोजन करने के उपरान्त अपने काफिले के साथ लखनऊ रवाना हो गये। प्रदेश अध्यक्ष के साथ गोरखपुर जाने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, बस्ती जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, संतकबीरनगर जिलाध्यक्ष पवीण चंद पाण्डेय, सिद्धार्थनगर अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, प्रशान्त पाण्डेय, मो. रफीक खां, शौकत अली, शेर मोहम्मद, डा. दीपेन्द्र सिंह, गिरजेश पाल, अतीउल्लाह सिद्धीकी, डीएन शास्त्री, लक्ष्मी यादव, अनिल त्रिपाठी, साधूसरन आर्य, विश्वनाथ चौधरी, अभिषेक सूर्यवंशी, शुभम गौड, बालमुकुन्द मिश्रा, नोमान अहमद, सुधीर यादव, उमाशंकर त्रिपाठी, प्रशान्त वर्मा आदि मौजूद रहे।

Next Story
Share it