Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

आज प्रथम स्वदेशी शहीद बाबू गेनू शहीद दिवस के दिन महाकुंभ मेले के अवसर पर "स्वदेशी शिविर" का आयोजन

आज प्रथम स्वदेशी  शहीद बाबू गेनू शहीद दिवस के दिन महाकुंभ मेले के अवसर पर स्वदेशी शिविर का आयोजन
X


प्रयागराज,काशी प्रांत के तत्वावधान में आयोजित हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य श्री मुकेश कुमार मिश्रा जी मुख्य अतिथि के रूप मैं उपस्थित रहे जिसमें स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान की टीम 11 व अन्य संगठन भारतीय किसान संघ, सहकार भारती ग्राहक पंचायत, मजदूर संघ और तमाम युवा तरुणाई एंव स्वदेशी प्रेमी बन्धु /भगिनी भारी संख्या में उपस्थित रहे । प्रांत पूर्णकालिक विवेक जी स्वावलंबी भारत अभियान के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में, विभाग संयोजक गंगेश नारायण पांडे जी, पूर्ण कालिक प्रयागराज श्री अंकित जी राघवेंद्र जी, बजरंगबली शुक्ला जी जिला संयोजक शिवमजी आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शहीद बाबू गेनू भारत के स्वदेशी आंदोलन के एक महान नायक थे, जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष में अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उनका बलिदान स्वदेशी आंदोलन के इतिहास में एक प्रेरणास्पद अध्याय है।

महाकुंभ मेले के अवसर पर "स्वदेशी शिविर" का आयोजन करना उनके बलिदान को स्मरण करने का एक अद्भुत तरीका हो सकता है। इस शिविर में स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन, उनके महत्व पर विचार-विमर्श, और स्वदेशी आंदोलन के इतिहास पर चर्चा शामिल हो सकती है। यह न केवल उनकी स्मृति को जीवित रखेगा, बल्कि वर्तमान पीढ़ी को आत्मनिर्भरता और स्वदेशी के महत्व को समझाने में भी मदद करेगा।

डा अवनीन्द्र कुमार

प्रचार प्रमुख

स्वदेशी जागरण मंच

काशी प्रांत,पूर्वी उप्र।

Next Story
Share it