स्थापना दिवस पर सीएम ने बच्चों को दिया संदेश

आशुतोष शुक्ला बस्ती
कर्मा देवी समूह के 15 वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ महाराज जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ किया | कर्मा देवी समूह का स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष संस्थान के अध्यक्ष पूर्व आई०ए०एस० श्री ओम नारायण सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर 11 दिसंबर को मनाया जाता है | संस्थान के 15 वें स्थान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कर्मा देवी समूह को स्थापित करके पूर्व आई०ए०एस० श्री ओम नारायण सिंह जी ने अपने माता-पिता जननी जन्मभूमि एवं पूर्वजों को स्मृतियों में रखकर जो संस्थान स्थापित किया है, वह अपने शैक्षणिक गुणवत्ता के कारण संपूर्ण उत्तर प्रदेश में प्रमुख संस्थानों में विशेष स्थान रखता हैं | संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही इसकी पहचान है, इस संस्थान के छात्र और छात्राओ के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से कर्मा देवी समूह बस्ती जनपद के साथ संपूर्ण उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहा हैं, इस संस्थान समूह के चेयरमैन पूर्व आई०ए०एस० श्री ओम नारायण सिंह जी को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देता हूं,माननीय मुख्यमंत्री जी ने कर्मा देवी समूह के मेधावी छात्र छात्राओं एवं समूह के प्राचार्य तथा कर्मचारियों को अपने हाथों से पुरस्कृत किया,तथा कर्मा देवी के नए ओमनी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर का शिलान्यास किया |
माननीय मुख्यमंत्री ने अपने 45 मिनट के वक्तव्य में संस्थान के उत्तरोत्तर विकास की यात्रा को बस्ती के ऐतिहासिक संदर्भों से जोड़कर उसके महत्व पर प्रकाश डाला इसी क्रम में ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं ने माननीय जी के समक्ष हनुमान चालीसा पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया | संस्थान के अध्यक्ष पूर्व आई०ए०एस० श्री ओम नारायण सिंह जी ने अपने वक्तव्य में कहा कर्मा देवी समूह की स्थापना उनकी माता कर्मा देवी जी के नाम पर है, जिसमें नर्सिंग कॉलेज, बी०टी०सी०कॉलेज, डी०एम०एस० बी०एड० कॉलेज, कर्मा देवी बी०सी०ए० कॉलेज, ओमनी इंटरनेशनल स्कूल, डिग्री कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, और ओमनी रेडियो संचालित है, ये सभी संस्थान अपनी गुणवत्ता के कारण अपनी पहचान बनाए हुए है ,वर्तमान समय में सभी संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संपूर्ण उत्तर प्रदेश में अपना विशेष स्थान रखते हैं | माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने कर्मा देवी समूह के 15 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पधार कर छात्र छात्राओं और कर्मचारियों को पुरस्कृत कर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया, उसके लिए मैं और कर्मा देवी समूह उनका हृदय से आभार व्यक्त करते है| संस्थान की सी०ई०ओ० अंशू सिंह गौतम ने कहा महाराज जी का कर्मा देवी समूह के 15वें स्थान दिवस पर आना एक ऐतिहासिक क्षण है, यह अविस्मरणीय रहेगा | समूह के अध्यक्ष मेरे पिता श्री ओम नारायण सिंह के इस जन्मदिन पर आकर जो हमें मूल्यवान समय दिया उसके लिए मै आभारी हू | बच्चों और कर्मचारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देती हू, मैं महाराज जी को वचन देती हूं कर्मा देवी समूह संपूर्ण देश में अपने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाएगा | माननीय मुख्यमंत्री जी को आई०आर०एस० श्री अमित कुमार सिंह जी ने स्मृति चिन्ह और कर्मा समूह के सी०आई०ओ० श्री यजुवेंद्र विक्रम सिंह जी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया | इस कार्यक्रम में डा०स्मृति सिंह, डा०सृष्टि सिंह प्रबंधक श्रीमती नीता सिंह जी ने अपने गौरवमयी उपस्थित से कर्मा देवी समूह को गौरवान्वित किया | इस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के गौ सेवा के अध्यक्ष श्री महेश शुक्ला, हर्रेया विधायक श्री अजय सिंह, बस्ती भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्र, बस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय चौधरी,पूर्व सदर विधायक श्री दयाराम चौधरी जी,रामनगर ब्लाक प्रमुख श्री यशवंत सिंह जी, पूर्व विधायक रवि सोनकर और बस्ती जनपद के सभी बड़े प्रशासनिक अधिकारी और कर्मा देवी समूह के सभी प्राचार्य एवं शिक्षक, छात्र छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे.




