Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अखंड सनातन परिवार ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ निकाला मोर्चा

अखंड सनातन परिवार ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ निकाला मोर्चा
X

ठाणे: अखंड सनातन परिवार के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार और दमन के खिलाफ एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। यह मोर्चा शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा और इसे समाज के सभी वर्गों से व्यापक समर्थन मिला।

मोर्चे का नेतृत्व संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार सोची समझी साजिश है। इसमें बांग्लादेश के अलावा और भी कई देश शामिल हैं। वह हिंदुओं पर अत्याचार करने और कराने वालों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1947 में हमने दाे रोटी बांटी थी। एक पूर्वी पाकिस्तान और दूसरा पश्चिमी पाकिस्तान था। पूर्वी पाकिस्तान ने 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने भारत के हिस्से को ही बांग्लादेश बना दिया। आज हमारी बिल्ली हमें ही म्याऊं कर रही है।

हम पाकिस्तान का विभाजन कर सकते हैं तो बांग्लादेश की हैसियत क्या है? एक दौर वह था कि जब अक्रांताओं ने हिंदू धर्म का अंत करने का बीड़ा उठा लिया था। उस समय हमारे गुरुओं ने अपने बच्चों को कुर्बान कर दिया था। आज फिर से उसकी जरूरत है। सनातम धर्म को एक प्लेटफॉर्म पर आने के लिए वही फॉर्मूला अपनाना होगा।

प्रमुख मांगे:

बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिंदुओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया जाए।

बांग्लादेश सरकार पर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए दबाव बनाया जाए।

मोर्चे में शामिल एक सदस्य ने कहा, "यह हमारे धर्म और संस्कृति की रक्षा का सवाल है। हम सभी को मिलकर इन अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी होगी।"

मोर्चे में शामिल एक सदस्य ने कहा, "यह हमारे धर्म और संस्कृति की रक्षा का सवाल है। हम सभी को मिलकर इन अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी होगी।"

इस मोर्चे के माध्यम से अखंड सनातन परिवार ने यह स्पष्ट किया कि वे हिंदू समुदाय की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रदर्शन के अंत में सभी ने बांग्लादेश में शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना की।

Next Story
Share it