Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

तहसील स्टाफ और वकीलों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया

तहसील स्टाफ और वकीलों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया
X

बिलारी। तहसील स्टाफ और वकीलों के बीच लक्ष्मी जी शुगर मिल के मैदान में मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। बारह ओवर के इस मैच में तहसील एकादश की टीम ने 95 रन बनाए इसके जवाब में खेलने उतरी बार एकादश की टीम ने दो विकेट खोकर ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। बार की ओर से जुनैद मुस्तफा ने 53 रन बनाकर मैन ऑफ दी मैच का खिताब लिया जबकि अलंकार शर्मा ने 30 रनों का योगदान दिया। खेल काफी मनोरंजक रहा, दर्शकों की भीड़ रही। चीनी मिल के उपाध्यक्ष सुभाष खोखर के अलावा बार अध्यक्ष भगवान शरण माथुर, सचिन अनोद कुमार, चौधरी विनय कुमार, राजू गुप्ता, अजय पाल सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा आदि बहुत से वकील शामिल रहे।... वारिस पाशा

Next Story
Share it