Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

बाबा साहब भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
X

गजरौला-बाबा साहब भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गजरौला के अंबेडकर नगर स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और संविधान को बचाने की शपथ ली|

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष विपिन कौशिक ने कहा " बाबा साहेब ने संविधान बनाकर देश को एकसूत्र में पिरोने का काम किया | आज समाज में एकरूपता जो दिखाई देती है उसमे संविधान का महत्वपूर्ण योगदान है | आज देश की सरकार संविधान को मानने को तैयार नहीं है, प्रशासन और शासन संविधान की शपथ लेकर उसके विरुद्ध कार्य कर रहा है | आज आवश्यकता है कि सब मिलकर संविधान को बचाने का कार्य करें|

बाबा साहेब का मिशन चला रहे शेर सिंह बौद्ध जी ने डा अंबेडकर की जीवनी की पुस्तक वितरित की और कहा " सबको बाबा साहेब जी जीवनी पढ़कर प्रेरणा लेनी चाहिए ,शिक्षित व्यक्ति से ही बेहतर समाज की स्थापना होगी और बेहतर भारत का निर्माण होगा| संविधान को बदलने को कोशिशें नाकाम होंगी| "

इस अवसर पर जितांबर सिंह यादव, सचिन यादव, सुनित कुमार, अरुण यादव, नन्हे शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, पंकज कुमार, शारूख खान, इकरार आदि मौजूद रहे|

Next Story
Share it