Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

नागरिकों की सहूलियत के लिएऑनलाइन सुविधा

नागरिकों की सहूलियत के लिएऑनलाइन सुविधा
X


आनन्द गुप्ता/के0के0 सक्सेना

बहराइच। अब घर बैठे ही नगर पालिका सम्बंधित टैक्स को ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा।नगर पालिका परिषद ने ऑनलाइन सर्विस शुरू कर दी है, जिसमें सभी टैक्सों का भुगतान आसान और पारदर्शी तरीके से करने का मौका नगर के नागरिकों को मिलेगा।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुधा टेकड़ीवाल ने बताया कि नगर पालिका ने टैक्स जमा करने के लिए ऑनलाइन सर्विस शुरू की है, जिसमें कोई भी नागरिक कहीं से भी टैक्स का भुगतान कर सकेंगे। पहले जहां नागरिकों को टैक्स भुगतान के लिए नगर पालिका परिषद कार्यालय आना पड़ता था या फिर आरआई से संपर्क करना पड़ता था, वहीं अब यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हो गई है।

इससे नागरिकों को कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। यह ऑनलाइन सुविधा नागरिकों की सहूलियत के लिए एक विकल्प के रूप में शुरू की गई है। जो लोग ऑनलाइन भुगतान नहीं कर सकते, वे पालिका कार्यालय जाकर या फिर आरआई से संपर्क करके भी टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। यह सुविधा शहर के ज्यादातर वार्डों के लोगों को मिलती रहेगी।

Next Story
Share it