Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

चंदौली में पंचायत भवन का ताला तोड़कर लाखों के की सामाग्री पर चोरों ने किया हाथ साफ,घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत...

चंदौली में पंचायत भवन का ताला तोड़कर लाखों के की सामाग्री पर चोरों ने किया हाथ साफ,घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत...
X


ओ पी श्रीवास्तव, चंदौली

चंदौली/बबुरी: खबर जनपद चंदौली से है जहां बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चन्दाइत गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन का गेट का ताला तोड़कर कंप्यूटर, दो बैटरी इन्वर्टर, कैमरा, अलमारी, वीआईपी कुर्सी सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। ग्राम प्रधान ने थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई।

बता दे की ठंड बढ़ते ही अज्ञात चोर अपना औजार लेकर सक्रिय हो गए है, जबकि बबुरी पुलिस गश्त में करने में पस्त नजर आ रही है। बीती रात चन्दाइत गांव के पंचायत भवन पर देर रात अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन का गेट का ताला तोड़कर कंप्यूटर, एलईडी टीवी ,कैमरा, दो बैटरी इन्वर्टर, कुर्सी,सहित अन्य सामान चोरी कर ली। वही गांव के लोगों ने सुबह टहलते वक्त देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। सूचना पर पहुंचे पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान रामाश्रय सिंह ने जब देखा तो उनके होश उड़ गए, उन्होंने तुरंत लिखित तहरीर लेकर अपने नजदीकी थाने बबुरी पर अज्ञात चोरों के खिलाफ दिया। सूचना पर हल्का दरोगा मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना का जांच पड़ताल किए।

ग्रामीणों कि माने तो 24 मार्च 2023 को भी चंदाइत गांव में अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन का गेट का ताला तोड़कर कई सामानों की चोरी कर ली थी। वही इस बात भी चंदाइत गांव के ग्राम प्रधान ने बबुरी थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। गांव स्थित पंचायत भवन में लगातार दूसरी बार हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान की माने तो अज्ञात चोरों ने करीब डेढ़ से 2 लाख रुपए की सामग्रियों पर हाथ साफ किया है ।उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बबुरी पुलिस की निष्क्रियता है कि गांव में हुई चोरियों का खुलासा करना तो दूर किसी घटना का सुराग तक नहीं लगा पा रही है। इससे चोरों का मन बढ़ा हुआ है, वही एक के बाद एक हो रही चोरियों से लोगों में भय बना हुआ है।

इस संबंध में बबुरी थाना प्रभारी ने बताया ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत भवन में चोरी की शिकायत की गई है। जिसमें वहां के कई सामान गायब है इस मामले में शिकायत दर्ज करके जांच की जा रही है, जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा।

Next Story
Share it