असम: होटल-रेस्टोरेंट में गोमांस पर बैन, हिमंता कैबिनेट का बड़ा फैसला
BY Janta4 Dec 2024 1:36 PM GMT

X
Janta4 Dec 2024 1:36 PM GMT
असम की हिमंता बिस्वा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने राज्य के होटल-रेस्टोरेंट में गोमांस पर बैन लगाया दिया है. सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके बताया कि मंत्रिमंडल ने राज्य के होटलों, रेस्टोरेंट्स और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है.
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में गो-हत्या रोकने के लिए हम 3 साल पहले कानून लाए थे. इस कानून से हमें गो-हत्या के खिलाफ काफी सफलता मिली है. अब हमने फैसला लिया है कि राज्य में किसी होटल, रेस्टोरेंट या सार्वजनिक स्थान पर बीफ नहीं परोसा जाएगा. पहले हमारा फैसला था कि किसी मंदिर के 5 किलोमीटर दायरे तक गोमांस नहीं परोसा जाएगा.
Next Story




