Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अखंड सनातन परिवार ने देवेन्द्र फडणवीस को दी बधाई

अखंड सनातन परिवार ने देवेन्द्र फडणवीस को दी बधाई
X


मुंबई: अखंड सनातन परिवार ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को भाजपा महाराष्ट्र विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी।

परिवार के सदस्यों ने कहा कि श्री फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र को नई दिशा मिलेगी और राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उनकी कर्मठता और जनता के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणादायक रहा है।

प्रकाश पाण्डेय ने फोन पर दी शुभकामनाएं :

अखंड सनातन परिवार के सदस्य प्रकाश पाण्डेय ने देवेन्द्र फडणवीस को फोन पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, "आपका नेतृत्व न केवल पार्टी बल्कि पूरे राज्य के लिए सकारात्मक बदलाव लाएगा। आप हमेशा से जनता के सच्चे सेवक रहे हैं, और हमें गर्व है कि आप विधायक दल के नेता के रूप में चुने गए हैं।"

श्री फडणवीस को शुभकामनाओं का यह सिलसिला सोशल मीडिया पर भी देखा गया, जहां जय भवानी - जय शिवाजी के नारों के साथ उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।

Next Story
Share it