Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

भव्य मंदिर में रामलला के दीपोत्सव में झूम उठी रामनगरी

भव्य मंदिर में रामलला के दीपोत्सव में झूम उठी रामनगरी
X

यूपी के अयोध्या में रामलला के नव्य और भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला दीपोत्सव बेहद खास होगा। बुधवार को यहां उत्सव का रंगारंग आगाज हो गया। हर तरफ उल्लास छाया है। रामायण कालीन प्रसंगों की झांकिया लोगों का मन मोह रही हैं।

शोभायात्रा में शामिल झांकियां नगर भ्रमण कर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हैं। जगह-जगह श्रद्धालु झूम रहे हैं। पूरी नगरी को भव्य तरीके से सजाया गया है। मन मोह लेने वाले दृश्यों की एक झलक पाने को हर कोई आतुर दिखाई पड़ रहा है।

नयनाभिराम दृश्यों का साक्षी बनेगी देश और दुनिया

अयोध्यावासी रामलला के आगमन की खुशी से सराबोर है। 25 लाख दीपों के एक साथ जलने का कीर्तिमान बनने से पहले ही सुबह नौ बजे यहां मेगा शो शुरू हो गया। इस दौरान अध्यात्म, संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम दिगा। इन नयनाभिराम दृश्यों का साक्षी देश और दुनिया बनेगी। इससे पहले इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

यहां छोटी दिवाली पर त्रेतायुग जैसा माहौल दिखा। रामनगरी का माहौल राममय दिखा। दोपहर करीब 2.20 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचेंगे। सीएम यहां भगवान राम समेत चारों भाइयों को तिलक लगाकर स्वागत करेंगे।

झांकियों में दिखेगा त्रेतायुग जैसा माहौल

Next Story
Share it