Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

दूसरों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझने वाली महिला उपनिरीक्षक गोंडा रवाना

दूसरों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझने वाली महिला उपनिरीक्षक गोंडा रवाना
X


आनन्द गुप्ता

बहराइच। जिले में तेज तर्रार महिला दरोगा में अपना स्थान बनाए रखने व ईमानदारी के लिए चर्चित उप निरीक्षक श्रीमती प्रियंका सिंह का स्थान्तरण गोंडा जनपद के लिए हो गया। उनके ट्रांसफर पर महिला थाना प्रभारी सहित निकटवर्ती पुलिस कर्मियों ने उन्हें विदाई दी।विदाई समारोह में नम आंखों से साथियों ने कहा कि श्रीमती प्रियंका सिंह एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी होंने के साथ ही जनप्रिय रही हैं।पीड़ितों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर सदैव निष्ठापूर्वक इंसाफ दिलाने का कार्य किया है। वहीं उनके स्थान्तरण की सूचना मिलने पर उनकी पूर्व की तैनाती स्थल टिकोरा मोड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के सभ्रांत नागरिकों ने बताया कि कम उम्र में अधिक अनुभव होना बड़ी बात है।विभागीय दायित्वों का निष्ठा के साथ कार्य की लग्नता उन्हें नवीन स्थल की तैनाती में महिलाओं के लिए एक सार्थक करने वाला कार्य होगा। उल्लेखनीय हो कि उप निरीक्षक श्रीमती प्रियंका सिंह का बहराइच से जिला गोंडा के लिए ट्रांसफर किया गया है।

Next Story
Share it