Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

नीदरलैंड में लगा पंडोखर सरकार का दरबार, भूत भविष्य वर्तमान की जानकारी से विदेशी हैरान

नीदरलैंड में लगा पंडोखर सरकार का दरबार, भूत भविष्य वर्तमान की जानकारी से विदेशी हैरान
X

त्रिकालदर्शी पं० गुरुशरण शर्मा द्वारा दी जा रही जानकारी से सैकडों अंग्रेज हुए नतमस्तक, बोलने लगे पंडोखर धाम की जय

(सुघर सिंह सैफई)

नीदरलैंड। त्रिकालदर्शी अनंत विभूषित पंडोखर सरकार के नाम से देश दुनिया में विख्यात पंडित गुरुशरण शर्मा की भविष्यवाणी से नीदरलैंड के अंग्रेज भी दंग रह गए जैसे ही पंडोखर सरकार ने उनके बारे में बताना शुरू किया तो वह चमत्कार देखकर दंग रह गए और पंडोखर दरबार की जय जयकार करने लगे।

ज्ञात है कि पंडित गुरुशरण शर्मा पिछले एक सप्ताह से नीदरलैंड में है। नीदरलैंड में स्थित विश्वात्मा बावरा जी महाराज ब्रह्मर्षि आश्रम के अध्यक्ष स्वामी डॉ दिनेश्वरानंद जी महाराज के सानिध्य में श्री पण्डोखर सरकार दिव्य दरबार एवं राघवेंद्र पाराशर जी महाराज द्वारा हनुमत कथा का आयोजन चल रहा है जहाँ भक्त आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ त्रिकालदर्शी पंडोखर सरकार गुरुशरण महाराज के द्वारा भक्त अपनी समस्याओं के समाधान भी पा रहे हैं।

सनातन धर्म का परचम फहराने वाले गुरुशरण जी महाराज (श्री पण्डोखर सरकार) के चमत्कारों की गूंज अब विदेशों में भी सुनाई दे रही है। वह अभी ब्रह्मर्षि आश्रम नीदरलैंड (यूरोप) में भक्तों का समाधान व् मार्गदर्शन कर रहे हैं जहाँ दूर-दूर से लोग श्री पण्डोखर सरकार दिव्य दरबार में सम्मिलित हो रहे हैं और अपनी समस्याओं का समाधान पा रहे हैं। पूज्य गुरूदेव की दिव्य शक्ति ने न केवल लोगों के जीवन में उजाला बिखेरा है बल्कि सनातन धर्म के प्रति विश्वास को भी मजबूत किया है। यूरोप (नीदरलैंड) की धरती पर पंडोखर सरकार के चमत्कारों ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है।

आज के युग में जब लोग वैज्ञानिक तथ्यों पर अधिक विश्वास करते हैं, तब भी श्री पण्डोखर सरकार के चमत्कारों में लोगों की अटूट आस्था देखने को मिलती है। गुरूदेव की दिव्य शक्ति ने लाखों लोगों के जीवन को बदल दिया है। विदेशों में भी उनके भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। श्री पण्डोखर सरकार के दिव्य दरबार में आने वाले लोग मानते हैं कि गुरूदेव की कृपा से उनकी हर मनोकामना पूरी होती है।

श्री पण्डोखर सरकार ने सनातन धर्म का गौरव विश्वभर में फैलाया है। उनके चमत्कारों ने लोगों को धर्म के प्रति फिर से जोड़ा है। गुरूदेव की दिव्य शक्ति ने न केवल लोगों के जीवन में उजाला बिखेरा है बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। श्री पण्डोखर सरकार के चमत्कार विज्ञान के लिए भी एक पहेली बने हुए हैं। गुरूदेव की दिव्य शक्ति के सामने विज्ञान भी नतमस्तक हो जाता है। गुरूदेव के चमत्कारों को वैज्ञानिक तौर पर समझा पाना अभी भी एक चुनौती है। लेकिन एक बात तो निश्चित है कि गुरूदेव की दिव्य शक्ति ने लाखों लोगों के जीवन को बदल दिया है।

पूज्य गुरुदेव श्री गुरुशरण जी महाराज (श्री पण्डोखर सरकार) केवल एक धार्मिक गुरु ही नहीं बल्कि एक महान समाजसेवी भी हैं। गुरुदेव हमेशा मानवता की सेवा में लगे रहते हैं। श्री पण्डोखर सरकार के दिव्य दरबार में आने वाले लोग न केवल अपनी समस्याओं का समाधान पाते हैं बल्कि गुरूदेव से अच्छा जीवन जीने की प्रेरणा भी लेते हैं।

श्री पंडोखर दरबार के शिष्य व पूर्व मंत्री/ विधायक शिवपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि ठाकुर राजेंद्र सिंह गौर बताते हैं कि भारत के कोने-कोने से लोग अपनी दैहिक, दैविक,भौतिक व्याधियों समस्याओं से मुक्ति पाने और जानकारी लेने के लिए पंडोखर धाम आते हैं अब यह बहुत ही गर्व की बात है कि भारत के प्रसिद्ध त्रिकालदर्शी संत पंडित गुरुशरण शर्मा अपनी विद्या से विदेशियों को भी प्रभावित कर रहे हैं अब वह दिन दूर नहीं होगा जब पंडोखर में विदेशी श्रद्धालुओं का भी तांता लगेगा।

Next Story
Share it