कावड़यात्रा से जो फल मिलता है, वही फल कांवरियों की सेवाभाव से भी मिलता है: सुरेश यादव

अयोध्या। समाजसेवी संस्थान अयोध्याधाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा है कि सावन का पावन महीना चल रहा है। ऐसे में भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन करने से जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि आजकल पूर्वांचल के कई जनपदों से लाखों की संख्या में भोलेनाथ के भक्त अयोध्या आकर सरयू स्नान कर रहे हैं। नागेश्वर नाथ भगवान का जलाभिषेक कर रहे हैं। अन्य मठ मंदिरों में भी दर्शन पूजन कर रहे हैं ।उन्होंने बताया कि रामनगरी अयोध्या में कांवरिया आ रहे हैं। जिसके चलते सभी को जलपान कराकर , पुष्प वर्षा करके सभी का स्वागत सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि जो फल कावड़ यात्रा से मिलता है। वही फल कांवरिया की सेवा भाव से भी मिलता है। उन्होंने कहा है कि अयोध्या हिंदु की नगरी है। इसलिए सभी को चाहिए कि जो भी भगवान भोलेनाथ , राम भक्त के लोग आ रहे हैं सभी लोग सेवा भाव करें। उनका स्वागत सत्कार करें। उन्होंने कहा है की पूरी अयोध्या में भोलेनाथ और जय श्री राम के नारे लग रहे हैं। पूरा वातावरण भक्तिमय है। उन्होंने कहा है कि समाजसेवी संस्था की ओर से जगह-जगह सिविल लगाकर कांवड़ियों की सेवा की जा रही है। इससे पूर्व भी अयोध्या के हर मेले में आने वाले भक्तों की सेवा समाज सेवो संस्था अयोध्या की ओर से की जाती है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही राष्ट्र सेवा है। इसलिए हमारी संस्था की ओर से सभी वर्गों धर्म का सेवा किया जाता है। अयोध्या में जब से भगवान राम लला का दिव्य मंदिर बना है। प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आते हैं। ऐसे में समाजसेवी संस्थान की ओर से श्रद्धालुओं का सेवा भाव का क्रम संस्था की ओर से जारी हैं। उन्होंने कहा है कि सावन के प्रत्येक सोमवार को भोलेनाथ के भक्तों की सेवा संस्था की ओर से सिविर लगाकर की जा रही है। इस वर्ष काफी संख्या में भगवान भोलेनाथ के भक्त आ रहे हैं। उनके सेवा का कर्म जारी है।
उन्होंने बताया कि समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय, जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव, बीडी यादव सहित संस्थान के अन्य लोगों के सहयोग से सेवा का क्रम सतत जारी है।