Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बुद्धि पूर्णिमा पर आदित्य योग और गजलक्ष्मी योग जैसे कई शुभ योग

बुद्धि पूर्णिमा पर आदित्य योग और गजलक्ष्मी योग जैसे कई शुभ योग
X

हिंदू धर्म में भी बुद्धि पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। इस बार बुद्धि पूर्णिमा 23 मई, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। इस तिथि पर आदित्य योग और गजलक्ष्मी योग जैसे कई शुभ योग बनने जा रहे हैं। ऐसे में आप इस दिन पर कुछ खास उपायों द्वारा शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं।

बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करनी चाहिए। इसके साथ ही इस दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाते हुए मिठाई अर्पित करें। ऐसा करने से धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक को धन-धान्य का वरदान देती हैं।

दूर होगी धन की समस्या

बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को दूध में चीनी और चावल डालकर अर्घ्य दें। इस दौरान ऊँ एं क्लीं सोमाय नमः मंत्र का जाप करते रहें। इससे साधक को अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही बुद्ध पूर्णिमा की रात 15 मिनट चंद्रमा की रोशनी में जरूर गुजारने चाहिए। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

इसके साथ ही बुद्धि पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें 11 कौड़ियां भी अर्पित करें। इसके बाद इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर धन के स्थान पर रख दें। इस उपाय को करने से धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। इसी तरह पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। और अगल दिन इस नारियल को अपनी तिजोरी या फिर धन के स्थान पर रख दें। इससे सुख-सम्पन्नता में वृद्धि होती है।

बुद्ध पूर्णिमा के दिन 'ॐ मणि पदमे हूम्‌' मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का उल्लेख अवलोकितेश्वरा में भी उल्लेख मिलता है। बौद्ध धर्म में इस मंत्र को बहुत ही विशेष और लाभकारी माना गया है।


Next Story
Share it