अखिलेश यादव बोले- छठे चरण में भाजपा की छंटाई कर देगी जनता
BY Janta22 May 2024 2:14 AM GMT
X
Janta22 May 2024 2:14 AM GMT
अखिलेश यादव ने संतकबीरनगर में रैली को संबोधित करने के बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और कहा कि छठे चरण में जनता भाजपा के झूठे वादों की कश्ती डुबो देगी और छठे चरण में भाजपा की छंटाई कर देगी।
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि संतकबीरनगर में उमड़ा ये जनसमर्थन बता रहा है कि भाजपा के विरुद्ध उठा ये जन सैलाब भाजपा के कागजी कामों और झूठे वादों की कश्ती डुबो देगा।
जनता ‘इंडिया गठबंधन’ से जिस उम्मीद और भरोसे से जुड़ रही है, हम उसका मान रखेंगे।
जनता छठे चरण में भाजपा की भरपूर छंटाई कर देगी। उन्होंने कहा कि इंडिया की सरकार जनता की सरकार।
Next Story