Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पहुंचे आगरा, इस नेता ने छोड़ी बसपा; सपा अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

अखिलेश यादव पहुंचे आगरा, इस नेता ने छोड़ी बसपा; सपा अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
X

आगरा में सोमवार को सपा-कांग्रेस गठबंधन की पहली जनसभा को संबोधित करने के लिए जीआईसी मैदान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव पहुंच चुके हैं। वे तय समय से करीब 45 मिनट देरी से पहुंचे। मंच पर पहुंचने के बाद सपा मुखिया ने बसपा नेता शब्बीर अब्बास को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

वे जनसभा में आगरा के सपा प्रत्याशी सुरेशचंद्र कर्दम और कांग्रेस के फतेहपुर सीकरी के प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के लिए समर्थन जुटाएंगे। सपा के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने जनसभा के लिए तैयारियां कर ली हैं। आगरा व सीकरी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन जनसभा में हिस्सा लेंगे।

आगरा के बसपा नेता करेंगे साइकिल की सवारी

अखिलेश यादव के समक्ष कई दलों के नेता समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। इनमें बसपा के एक वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। वह कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उत्तर विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। अब बसपा छोड़कर साइकिल की सवारी करने की तैयारी में हैं।

रक्षा मंत्री एक मई को जरार में

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक मई को दोपहर 3ः20 बजे जरार मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह आंवला से चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद हेलीकॉप्टर से खेरिया हवाई अड्डे पर दोपहर 3ः 10 बजे पहुंचेंगे। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र की बाह विधानसभा क्षत्रिय बहुल है। यहां के जरार कस्बे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फतेहपुर सीकरी लोकसभा के प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में बाह विधानसभा के जरार कसबे में जनसभा करेंगे। वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों को मजबूती देने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव जीआईसी मैदान में जनसभा करके समीकरण साधेंगे।

Next Story
Share it