Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

लखनऊ : खाना बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट से दो मंजिला मकान धराशायी; मासूम समेत चार गंभीर

लखनऊ : खाना बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट से दो मंजिला मकान धराशायी; मासूम समेत चार गंभीर
X

लखनऊ। : चौक फायर स्टेशन पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना चौक के अंतर्गत शिया पीजी कालेज के पास एक गली में मकान गिर गया है उसे पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चौक फायर स्टेशन से दो टेंडर घटना स्थल के लिए भेजे गए। घटनास्थल पर पहुंच कर देखा गया की गुलाब कश्यप का मकान सिलेंडर फटने के कारण गिर गया है। इसमें चार लोग घायल हुए। घायलों को स्थानीय पुलिस की सहायता से उचित इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवा दिया गया है।

लोगों द्वारा बताया गया कि पिंकी पत्नी सुरेश कश्यप खाना बना रही थी। पाइप ढीला होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई और सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने का धमाका इतना ज्यादा था कि दो मंजिला इमारत खराश आई हो गई और चार लोग घायल हुए।

घायलों का विवरण

राजकुमार कश्यप पुत्र रामलाल कश्यप उम्र लगभग 52 वर्ष

पिंकी पत्नी सुरेश कश्यप उम्र लगभग 38 वर्ष

विदिशा पुत्री सुभाष कश्यप उम्र लगभग 1 वर्ष

जगदीश पुत्र शालिग्राम कश्यप उम्र लगभग 70 वर्ष

Next Story
Share it