Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अरुण कुमार सिंह का आरोप, सत्ता की आड़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष कर रहा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा!

अरुण कुमार सिंह का आरोप, सत्ता की आड़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष कर रहा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा!
X

बाराबंकी : शिकायतकर्ता अरुण कुमार सिंह का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार शासन सत्ता की आड़ लेकर लगातार जमीनों पर अवैध कब्जा करने का यह खेल कर रहे हैं। अब तक कई बीघा जमीन पर बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा कर चुके हैं।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक तरफ लगातार यह दावा कर रही है कि प्रदेश में भू माफिया और जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों पर लगाम लगा दी गई है। वहीं दूसरी तरफ सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी तरह का एक मामला बाराबंकी से सामने आया है। जहां पर शासन सत्ता की आड़ में भारतीय जनता पार्टी के एक पदाधिकारी पर ग्रामीणों ने सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं और उप जिलाधिकारी से लिखित शिकायत करते हुए सख्त कारवाई करने की मांग की है।

बता दें कि ये पूरा मामला बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत अन्दूपुर मजरे अंसारी गांव से जुड़ा हुआ है। जहाँ के रहने वाले अरूण कुमार सिंह का आरोप है कि उन्हीं के गांव के भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्नू द्वारा सत्ता की आड़ में सरकारी जमीनों पर कब्जा करके उस पर अवैध रूप से निर्माण कराया गया है। जिसकी शिकायत उन्होंने एसडीएम हैदरगढ़ से की है। अरूण कुमार सिंह का आरोप है कि भाजपा में मुन्नू सिंह का अलग रसूख है। जिससे अधिकारी भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी की गई है। लेकिन स्थानीय लेखपाल द्वारा फर्जी आख्या प्रस्तुत कर दी गई।


शिकायतकर्ता अरुण कुमार का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार शासन सत्ता की आड़ लेकर लगातार जमीनों पर अवैध कब्जा करने का यह खेल कर रहे हैं। साथ ही भाजपा पदाधिकारी होने का दुरूपयोग कर रहे हैं। पहले भी इनके ऊपर लोगों की पिटाई करने का आरोप लग चुका है। शासन सत्ता के डर से कोई भी अधिकारी और कर्मचारी भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करना चाह रहा है। जिसके चलते लगातार भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष के हौसले बुलंद होते चले जा रहे हैं और वह सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करके उसे पर लगातार निर्माण करवा रहा है, जिसको लेकर शिकायतकर्ता ने उप जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी लिखित शिकायत की है लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ नहीं की गई है।





वहीं हैदरगढ़ एसडीएम का कहना है कि मामले की शिकायत प्राप्त हुईं हैं। टीम गठित कर जांच की जाएंगी।

Next Story
Share it