Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

इटावा। सपा-बसपा के हजार से ज्यादा पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

इटावा। सपा-बसपा के हजार से ज्यादा पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
X

इटावा। सपा और बसपा के क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधानों सहित करीब 1,100 से ज्यादा पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए हैं। यह आयोजन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में हुआ।

इटावा विधानसभा क्षेत्र में जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद डा. रामशंकर कठेरिया के समक्ष सपा और बसपा के प्रधान, बसपा के बूथ अध्यक्ष समेत कई भाजपा में शामिल हुए। यहां करीब 600 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

जसवंतनगर में सात प्रधानों समेत 100 लोगों ने थामा दामन

नगर के हाईवे किनारे एक होटल में सोमवार को भाजपा की ओर से विधानसभा क्षेत्र में ताखा, सैफ़ई, जसवंतनगर सहित विभिन्न इलाकों के 7 पूर्व और वर्तमान प्रधान व 7 पूर्व व वर्तमान बीडीसी सदस्यों सहित 100 लोगों ने विभिन्न दलों को छोड़कर पार्टी का दामन थामा। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य और विधानसभा संयोजक विकास भदौरिया व भाजपा वरिष्ठ नेता राजबहादुर सिंह मौजूदगी रहे।

बकेवर में 400 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भरथना विधानसभा क्षेत्र के के अंतर्गत भगवती गेस्ट हाउस में सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया, जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, विधान सभा संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा की उपस्थिति में 400 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Next Story
Share it