Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

कुलाधिपति को ज्ञापन सौंप मांगा राज्य कर्मचारियों से समानता

कुलाधिपति को ज्ञापन सौंप मांगा राज्य कर्मचारियों से समानता
X

गोरखपुर

विश्वविद्यालय कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों जैसी सुविधा मिलने की मांग को लेकर राज्यपाल/कुलाधिपति से मिला कर्मचारी संघर्ष समिति

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कर्मचारी संघ संघर्ष समिति के प्रतिनिधमंडल ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल/ कुलाधिपति से मुलाकात करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष मनीष तिवारी के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर महामहिम राज्यपाल ने सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधमंडल ने राज्यपाल के समक्ष कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति के उपरांत 300 दिन अर्जित अवकाश का नकदीकरण, लिपिकीय संवर्ग पद पुनर्गठन के साथ ही पदोन्नति के पश्चात उत्तर प्रदेश राज्यकर्मियों के समान ही विश्वविद्यालय कर्मियों को भी पदनाम दिए जाने, चिकित्सा सुविधा प्रदान करने एवं कार्यपरिषद में कर्मचारी प्रतिनिधि भी बुलाये जाने जैसी विभिन्न मांगों को उठाया।

गोरखपुर विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ संघर्ष समिति के संयोजक मनीष कुमार त्रिपाठी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय कर्मियों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार किये जाने की जरूरत है। शासन इन्हें राज्य कर्मचारी तो मानता है लेकिन सुविधाओं को देते समय कई बार स्वायत्त मानने लगता है, जिससे कर्मचारियों का हक मारा जा रहा है। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को भी राज्य कर्मियों के समान वेतन, पदनाम एवं अधिकार मिलना न्यायपूर्ण होगा। महामहिम राज्यपाल महोदया ने बड़ी उदारता पूर्वक हमारी मांगो को सुना और कार्यवाही की बात की।

प्रतिनिधिमंडल में फणेश तिवारी, राजबहादुर सिंह गौतम, रामेश्वर पांडेय, जितेंद्र बहादुर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Next Story
Share it