Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में अखिलेश यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सरकार पर साधा निशाना

सुल्तानपुर में अखिलेश यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सरकार पर साधा निशाना
X


सुल्तानपुर- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सुल्तानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।

अखिलेश यादव ने कहा, "हमारे मुख्यमंत्री जी बहुत ही घबराए हुए हैं।" उन्होंने एक डिप्टी सीएम के इंटरव्यू का जिक्र करते हुए तंज कसा, "अभी मैं एक डिप्टी सीएम साहब का इंटरव्यू देख रहा था। मुख्यमंत्री जी की तस्वीर पहले ही हटा दी। सोचो डिप्टी सीएम ने सीएम की तस्वीर हटा दी और सीएम, डिप्टी सीएम को नहीं हटा सकते?"

उन्होंने आगे कहा, "ये जो डिप्टी सीएम 'दीदी, दीदी, दीदी' कह रहे थे, आप बताओ दीदी हो गई वो? अच्छी बात है दीदी कहा लेकिन वो तस्वीर कहां है मुख्यमंत्री की?"

पंचायत चुनाव पर बोले अखिलेश:

पंचायत चुनाव को लेकर सपा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने अपने किसान भाइयों, नौजवानों और गांव में रहने वालों से कहा है - "प्रधानी की तैयारी भूल जाइए, सरकार हटाइए फिर तैयारी करिए।" इस दौरान उन्होंने ओम प्रकाश राजभर का भी जिक्र किया।

Next Story
Share it