अमरोहा में सपा की बैठक संपन्न, अंबेडकर जयंती मनाने की बनी रणनीति

अमरोहा। आज दिनांक 12 अप्रैल, रविवार को प्रातः 11 बजे समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक सपा नेता राहुल कौशिक के आवास ‘अवंतिका’ पर आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आगामी 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली अंबेडकर जयंती के आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।
विधानसभा धनौरा के कार्यक्रम प्रभारी सौरभ यादव ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी विधानसभाओं में सेक्टर स्तर तक पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर अंबेडकर जयंती मनाएंगे तथा पीडीए (PDA) को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
जिला कोषाध्यक्ष विपिन कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सभी के पूजनीय हैं और उनकी जयंती पूरे उत्साह के साथ गांव, शहर और सेक्टर स्तर तक मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जहां-जहां अंबेडकर जी की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां माल्यार्पण किया जाएगा। उन्होंने वर्तमान सरकार पर संविधान के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है, ताकि प्रत्येक नागरिक के अधिकार सुरक्षित रह सकें।
पूर्व मंत्री जगराम सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मिलकर अंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाएं।
कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष आमिर रजा जैदी ने किया। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी नेताओं और पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, आलोक भारती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक चौधरी, सरदार महाराज सिंह, नवाजिश अली, डॉ. नरेश कुमार, लता सागर, जितेंद्र प्रताप सिंह, देवानंद, जितांबर सिंह यादव, देवव्रत यादव, आदिल पीर, कामिल मंसूरी, इश्तियाक मलिक, सचिन आर्य, खलील सैफी, भूरे अब्दुल हबीब, राजा चौधरी, अनीस मलिक, योगेश, फरमान सिद्दीकी, अजीम कुरैशी, शाहिद सैफी, साबिर सैफी, अशोक यादव, सर्वेंद्र यादव, नन्हे शर्मा, पंकज कौशिक, अनिल प्रधान, धर्मपाल जाटव, केपी यादव, फैयाज टक्कर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




