हरिवंश बाबू राज्यसभा के लिए नामित, बौद्धिक शक्ति को मिलेगा बल

नई दिल्ली। देश के वरिष्ठ पत्रकार, प्रख्यात लेखक एवं विचारक Harivansh Narayan Singh को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा का माननीय सदस्य नामित किया गया है। उनके नामांकन को देश की लोकतांत्रिक परंपरा और बौद्धिक विमर्श के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
हरिवंश बाबू अपने समाजवादी विचारों के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता के प्रबल समर्थक रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और निष्पक्ष दृष्टिकोण ने उन्हें एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से राज्यसभा की कार्यवाही और अधिक सारगर्भित तथा जनहित उन्मुख होगी। साथ ही, इससे गणतंत्र की गुणात्मक और वैचारिक शक्ति को भी मजबूती मिलेगी।
उनके नामांकन पर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और आशा जताई है कि वे अपने अनुभव और दृष्टि से संसद को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
— दीपक मिश्र




