Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

प्राथमिक विद्यालय मनकुला में ‘स्कूल चलो अभियान’ की गूंज, प्रधानाध्यापिका के प्रयासों की सराहना

प्राथमिक विद्यालय मनकुला में ‘स्कूल चलो अभियान’ की गूंज, प्रधानाध्यापिका के प्रयासों की सराहना
X


बिलारी मुरादाबाद मनकुला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका महजबीन फातिमा ने किया, जिसमें स्कूल स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली गांव की प्रमुख गलियों से होकर निकली, जहां बच्चों ने शिक्षा के महत्व को लेकर नारे लगाए और अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की। इस दौरान महजबीन फातिमा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और हर बच्चे को स्कूल भेजना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं और उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। प्रधानाध्यापिका महजबीन फातिमा की कार्यशैली और समर्पण को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने बताया कि वह कई वर्षों से विद्यालय में तैनात हैं और अपनी मधुर भाषा शैली एवं व्यवहार से सभी का दिल जीत लिया है।

इसके अलावा महजबीन फातिमा बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति भी लगातार जागरूक करती रहती हैं। उनके प्रयासों से विद्यालय में साफ-सफाई और अनुशासन का स्तर बेहतर हुआ है।

गांव के लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिक्षकों के कारण ही शिक्षा का स्तर मजबूत होता है और बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव हो पाता है।

Next Story
Share it