Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में बुलेट पर लिखा था ‘यूजीसी का बाप’, पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया सीज

वाराणसी में बुलेट पर लिखा था ‘यूजीसी का बाप’, पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया सीज
X

यूं तो यूजीसी के समर्थन और विरोध में पूरे देश में अलग-अलग तरह से लोग रियेक्ट कर रहे हैं, लेकिन वाराणसी में एक शख्स ने तो सारी हदें ही पार कर दीं. वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के कचहरी गोलम्बर के पास और विकास भवन के सामने इंस्पेक्टर कैंट शिवाकांत मिश्रा अपने दल बल के साथ चेकिंग कर रहे थे कि उनको एक बुलेट खड़ी दिखाई दी. जिस पर लिखा था ‘यूजीसी का बाप’. यह देखते ही पुलिस टीम हैरान रह गई.

गाड़ी पर कोई नंबर प्लेट भी नही था. ये सीधा संदेश था कि हमको किसी की कोई परवाह नही है. ये देख कर पुलिस भी चौंक गई कि ये कौन है, जो एडमिनिस्ट्रेटिव प्लेस विकास भवन के सामने एक तो बिना नंबर प्लेट की बुलेट पार्क किए हुए हैं और ऊपर से बुलेट पर ‘यूजीसी का बाप’ भी लिखवा रखा है. बाइक मालिक का रवैया समझने में पुलिस को बिल्कुल भी समय नहीं लगा. पुलिस टीम ने अपने स्टाइल में बुलेट ओनर को करारा जवाब दिया.

कैंट इंस्पेक्टर मिश्रा ने पहले तो आस पास के लोगों से पूछा कि ये किसकी बुलेट है और जब कोई जवाब नही मिला तो सिपाहियों से कहा कि बुलेट को यहां से ले चलो और इसको तत्काल सीज करो. ओनर का टशन ज्यादा देर तक नही रहा. उसकी बुलेट सीज होकर कैंट थाने पहुंच गई. फिलहाल बुलेट नगर निगम के एक संविदा पर काम करने वाले कर्मचारी की बताई जा रही है. अब देखना होगा कि इसका मालिक सामने आकर अपनी इस क्रिएटिव हरकत पर क्या सफाई देता है.

‘यूजीसी का बाप’ वाली बुलेट

बता दें कि कैंट थाना की पुलिस समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाती रहती है. इसका मकसद संदिग्ध वाहनों की चेकिंग और बिना नंबर प्लेट और नो पार्किंग में खड़े वाहनों की सीज करना होता है. फिलहाल, ‘यूजीसी का बाप’ वाली बुलेट बाइक को लेकर पुलिस का कोई भी ऑफिसियल बयान सामने नहीं आया है.

Next Story
Share it