निष्पक्ष पत्रकारिता से ही समाज व देश का होगा भला–दिलावर सिंह

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति संगठन से ही हम कामयाब हो सकते हैं -मण्डल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र चौधरी आकाशवाणी
भगवन्त यादव संबाददाता कुशीनगर
पडरौना। 'निष्पक्ष पत्रकारिता सशक्त प्रजातंत्र की नींव है। निष्पक्ष पत्रकारिता से ही समाज और देश का भला निहित है।' उक्त बातें अपने संबोधन में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक सरदार दिलावर सिंह ने अपने संबोधन में कहीं। वे पडरौना के विशाल मैरेज हॉल में क्षेत्र के प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के तीन दर्जन से अधिक पत्रकारों, बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों आदि को एक संगोष्ठी में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठित होकर ही पत्रकार अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम को संगठन के मण्डल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र चौधरी, देवरिया जिलाध्यक्ष श्यामानंद पाण्डेय जी ने भी अपने विचार रखे।
आयोजन को वरिष्ठ पत्रकार गण राजू दुबे, गोविंद गिरी, रमेश गिरी, भगवंत यादव आदि ने भी पत्रकार एकता पर जोर देते हुए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की कुशीनगर में इकाई गठित करने की पहल करने की वकालत की। जिसमें सर्व सम्मति से उमेश गिरी को जिलाध्यक्ष चुना गया अन्य पदाधिकारियों की घोषणा जल्द की जायेगी इस
आयोजन में राकेश कुशवाहा, विद्यानंद ओझा, अमित मिश्रा, एसएन पाण्डेय, मुन्ना मिश्रा, खुर्शीद आलम सिद्दीकी, आशीष जायसवाल, अशोक जायसवाल, नवनीत कुमार मिश्रा, अभय मिश्रा, इकबाल सिद्दीकी, संजीव पाण्डेय, मंजेश राजभर, मुकेश कुशवाहा, गौरव कुशवाहा, सतीश कुमार, अमर सनातनी, नितेश कुशवाहा, रमेश राय, शैलेश सिंह, राजेश कुशवाहा, नंदलाल शर्मा, भारती यादव, धर्मेंद्र कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, अनुराग चौरसिया, प्रभात कुशवाहा, सागर गुप्ता, हरि राजभर, गोल्डन कुशवाहा, सरदार सिमरजीत सिंह, विक्रम यादव, रितेश कुशवाहा, प्रशांत पांडे आदि ने भाग लिया।




