Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

कारोबारी को लॉरेन्स विश्नोई नाम से मिली धमकी,पांच लाख की मांगी रंगदारी

कारोबारी को लॉरेन्स विश्नोई नाम से मिली धमकी,पांच लाख की मांगी रंगदारी
X


अनुराग गुप्ता

बहराइच। जिले के मिहीपुरवा बाजार निवासी एक सर्राफा कारोबारी व उनके पुत्र को लॉरेन्स विश्नोई गैंग के नाम पर धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनसे पांच लाख रूपये की रंगदारी मांगी गई है,न देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है। सर्राफा कारोबारी चन्द्र मोहन सोनी की दुकान बाजार में जगदीश ज्वैलर्स के नाम से संचालित है। उनके पुत्र युवराज सोनी की यह धमकी भरा पत्र मिला है। बुधवार को उनकी दुकान पर एक अज्ञात व्यक्ति ने पत्र के साथ 315 बोर का कारतूस भी फेंका है।





पत्र में लिखा है कि तुमने विश्नोई समाज का अपमान किया है,इसलिये इसकी कीमत तुम्हें चुकानी पड़ेगी। इसमें लॉरेन्स विश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई का नाम भी लिखा है। चेतावनी दी गई है कि यदि पांच लाख रुपये नहीं दिए तो उसे मार दिया जाएगा। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद कारोबारी का परिवार काफी भयभीत है। मोतीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि व्यापारी ने इस सम्बन्ध में सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्दी ही इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story
Share it