मांगों को लेकर तहसील में धरने पर बैठे भाकियू के पदाधिकारी, एसडीएम बिलारी को दिया ज्ञापन

बिलारी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी मांगों को लेकर तहसील पर धरने पर बैठ गए। वहीं मांगों को लेकर एसडीएम विनय कुमार सिंह को ज्ञापन भी दिया।
बुधवार को तहसील में धरने पर पहुंचे किसानों ने ज्ञापन देकर कहा क थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव मझौली के रकबा गाटा संख्या 191,192, 193 में पिछले 10 साल से एक रास्ता व्यक्तिगत छोड़ा गया था। जिसका उपयोग सहखातेदार कर रहे थे। उस जगह पर कहीं मकान भी बने हुए हैं। मगर कुछ दबंग लोगों इस रास्ते को बोरिंग करके अतिक्रमण कर बंद कर दिया। इस मामले में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। अभी भी अतिक्रमण किया जा रहा है। गांव के दूसरी और शमशान तथा तालाब की भूमि पर भी कब्जा किया जा चुका है। जिसका विरोध भी कई बार किया जा चुका है। मगर उक्त लोग अनुसूचित जाति का होने के कारण एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा लगाने की धमकी देते हैं । मामले को लेकर समस्त गाटाओ की पैमाइश करने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष विक्की चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष अंकुर चौधरी,जिला उपाध्यक्ष खिलेंद्र सिंह ,मास्टर उदय पाल सिंह, चौधरी सतीश कुमार,रमाकांत सैनी, सूरज सिंह, विशाल चौधरी, अमन सैनी, राजवीर सिंह सहित भारी तादाद में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
वारिस पाशा बिलारी




