संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्राम प्रधानों व नगर पालिका कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

बिलारी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत सोमवार को ब्लॉक सभागार बिलारी में ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, उथले हैंडपंपों की मार्किंग, सामुदायिक बैठकें और रैलियों के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. श्वेतांबरी त्यागी, खंड विकास अधिकारी बिलारी डॉ. दुर्गेश्वर प्रसाद तथा डॉ. जीशान ने संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण से संबंधित जानकारी साझा की। खंड शिक्षा अधिकारी बिलारी की उपस्थिति में प्रधानाध्यापकों को भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इधर नगर पालिका सभागार, बिलारी में नगर पालिका के कर्मचारियों और वार्ड सभासदों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें स्वच्छता और रोकथाम संबंधी आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक चंचल सिंह, आज़ाद, विकेश कुमार, सानू कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वारिस पाशा बिलारी




