सनातन धर्म रत्न सम्मान श्शिव शरण त्रिपाठी को

लखनऊ, 24 मार्च। सनातन मंदिर चेतना सोसायटी द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में सनातन धर्म रत्न पुरस्कार 2026 शिव शरण त्रिपाठी को प्रदान किया गया।
श्री त्रिपाठी दि मॉरल के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार हैं। द मॉडल ने अब तक 21 शोधपरक विशिष्ट अंकों का प्रकाशन पूर्ण किया है और कैंसर की असाध्य बिमारी से ग्रस्त होने के बावजूद सक्रिय लेखन कार्य कर रहे है।
आपको साहित्य के क्षेत्र में अनेकानेक सम्मानों से सम्मानित किया गया है। आप आल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव भी हैं।
श्री शिव शरण त्रिपाठी के एक शोध परक लेख से प्रभावित होकर सनातन मंदिर चेतना सोसायटी के सचिव अजय कुमार मिश्र ने सनातन मंदिर चेतना सोसायटी की स्थापना की तथा 30 से अधिक प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया तथा सैकड़ो मंदिरों के जीर्णोद्धार रोजगार कराने की प्रेरणा अन्य लोगों को दिया ।
श्री त्रिपाठी जी द्वारा लगातार सनातन वैदिक धर्म के उत्थान के लिए किए गए कार्यों से प्रभावित होकर सनातन मंदिर चेतना सोसायटी ने उन्हें इस सम्मान से सम्मानित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया और एतिहासिक हरिहर नाथ शास्त्री भवन में रामत्व से रामराज के कार्यक्रम में उनको इस सम्मान से संस्था के अध्यक्ष पं. बलराम मिश्र ने सम्मानित किया।
इस पुरस्कार के अंतर्गत उन्हें एक लाख रुपये की चेक तथा चांदी का एक मेडल एवं स्मृति पत्र सौंपा गया तथा शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी गईं।
इसी कार्यक्रम में श्री कानपुर के प्रसिद्ध शिक्षाविद् हरिभाऊ खांडेकर ने भी 21 हजार रूपये की धनराशि सम्मान सहित शिव शरण त्रिपाठी जी को भेंट की।
इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् हरिभाऊ खांडेकर, डॉ उमेश पालीवाल बलराम नरूला आदि उपस्थित रहे।




