Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के नए जिला अध्यक्ष राहुल पांडे का भव्य स्वागत सम्मान

राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के नए जिला अध्यक्ष राहुल पांडे का भव्य स्वागत सम्मान
X

अयोध्या: अयोध्या में राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राहुल पांडे का स्वागत एवं सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अयोध्या के तकपुरा क्षेत्र स्थित एक होटल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इस संगठन के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप मिश्रा रहे। उन्होंने राहुल पांडे को माला पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में डॉ. मिश्रा ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को न्याय दिलाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने बताया कि संगठन का विस्तार करते हुए राहुल पांडे को अयोध्या जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राहुल पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन के माध्यम से जरूरतमंदों को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा और किसी के भी अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। कार्यक्रम में आए अतिथियों का श्रीकांत पांडे ने स्वागत कर सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया.

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राहुल पांडे का जोरदार स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। साथ ही कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों एवं विशिष्ट जनों का भी माला पहनाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर श्रीकांत पांडे, राकेश वर्मा, घनश्याम यादव, श्यामू यादव, दीपक पांडे, अमित सिंह, सुनील बाबा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Next Story
Share it