Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

करंट लगने से खंभे से गिरा संविदा कर्मी, घायल

करंट लगने से खंभे से गिरा संविदा कर्मी, घायल
X

बिलारी। विद्युत उपकेंद्र सफीलपुर में आने वाले अकरोली गांव में फॉल्ट ठीक कर रहा संविदा विद्युत कर्मी अचानक विद्युत करंट आ जाने से नीचे गिर गया। बेहोशी की हालत में संविदा कर्मी को आनन फानन में इलाज कराने के लिए जेई बिलारी सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार देकर विद्युत कर्मी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र के पीपली गांव निवासी महेंद्र सिंह सफीलपुर विद्युत उपकेंद्र पर आउटसोर्सिंग संविदा विद्युत कर्मी है। महेंद्र सिंह बृहस्पतिवार शाम लगभग पांच बजे अकरोली गांव के झुलसा संविदा विद्युत कर्मी। संवाद ईंट भट्ठे के निकट विद्युत पोल से करंट न जाने संबंधी उपभोक्ता की शिकायत दूर करने गया था। संविदा विद्युत कर्मी के अनुसार वह सफीलपुर विद्युत उपकेंद्र पर ड्यूटी पर तैनात एसएसओ से शटडाउन लेकर गया था। जैसे ही वह विद्युत पोल पर चढ़ा तभी उसे विद्युत करंट का तेज झटका लगा और बरसीम के खेत में विद्युत पोल से नीचे गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर अन्य साथी विद्युत कर्मी कमल सिंह और प्रमोद तथा विद्युत अवर अभियंता महेंद्र सिंह रवि घटनास्थल पर पहुंचे। संविदा विद्युत कर्मी को विभागीय वाहन से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लेकर आए। यहां चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जेई महेंद्र सिंह रवि ने बताया कि संविदा विद्युत कर्मी की हालत खतरे से बाहर है और उसे बेहतर उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया जा रहा है। उधर शटडाउन लेने के बाद विद्युत लाइन पर करंट कैसे पहुंचा इस बाबत विद्युत कर्मी कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं हालांकि जेई का कहना है कि घटना की गहराई से जांच कराई जाएगी और किसी की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। संविदा विद्युत कर्मियों से पता चला है कि शटडाउन देने में लापरवाही को लेकर सफीलपुर विद्युत उपकेंद्र पर ही पूर्व में दो संविदा विद्युत कर्मी डालचंद अकरोली और मनोज कुमार खंडुआ के विद्युत करंट से झुलसने की घटनाएं भी हो चुकी हैं।

Next Story
Share it