Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर- पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की आवश्यकता नहीं – जिलाधिकारी

कुशीनगर- पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की आवश्यकता नहीं – जिलाधिकारी
X


भगवन्त यादव संबाददाता कुशीनगर

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जनपदवासियों को आश्वस्त करते हुए बताया है कि पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस (एल०पी०जी०) की आपूर्ति पूर्णतः सुचारू एवं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में जनपद स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर दी गई हैं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आवश्यकतानुसार ही पेट्रोलियम पदार्थों की खरीद करने की अपील की गई है।

गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी हेतु कंट्रोल रूम स्थापित जनपद में एलपीजी वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारू बनाए रखने हेतु जिला मुख्यालय स्थित आपदा कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उपभोक्ता गैस वितरण से संबंधित किसी भी समस्या अथवा शिकायत के लिए निम्न दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं 05564-240590, 05564-297397, 05564-297398 एवं 05564-297000

कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी संबंधित गैस एजेंसी, पर्यवेक्षणीय अधिकारियों एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।

हर गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पम्प पर पर्यवेक्षणीय अधिकारी तैनात जिलाधिकारी द्वारा जनपद की प्रत्येक गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पम्प पर पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिसके अंतर्गत एक अधिकारी एवं हेड पुलिस कांस्टेबल की तैनाती की गई है, जो गैस सिलेण्डरों के आगमन, वितरण एवं शेष स्टॉक की नियमित निगरानी करेंगे।

तहसीलवार क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षकों के मोबाइल नंबर जारी

गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद में तैनात क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों एवं पूर्ति निरीक्षकों के नाम एवं मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं जो इस प्रकार है-

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गोरी शंकर शुक्ल, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी – 6307381747,(तहसील हाटा एवं कप्तानगंज) राजीव कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी – 9889782124 / 7651862708 (तहसील पडरौना एवं खड्डा) अनिल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी – 9161742033 (तहसील तमकुहीराज एवं कसया) पूर्ति निरीक्षक वैद्यनाथ सिंह – 9565718595 (विकास खण्ड खड्डा एवं नगर क्षेत्र) विजय कुमार(विकास खण्ड पडरौना एवं विशुनपुरा)अमरजीत वर्मा – 9411043517(विकास खण्ड कसया, फाजिलनगर) राजीव श्रीवास्तव – 7390924559 (विकास खण्ड मोतीचक) रितेश दूबे –9839439984(विकास खण्ड तमकुही, सेवरही एवं दुदही) रितेश कुमार गुप्ता (विकास खण्ड हाटा) अरविन्द मद्धेशिया – 8574824193 (विकास खण्ड सुकरौली) जितेन्द्र कुमार सिन्हा – 9236526569 (विकास खण्ड रामकोला एवं कप्तानगंज)।

उक्त के अतिरिक्त जनपद में एल०पी०जी० गैस की सुचारु आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन द्वारा सभी गैस एजेंसियों पर सेक्टरवार अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। प्रत्येक गैस एजेंसी पर नामित प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है, जो नियमित रूप से निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

जनपद की विभिन्न भारत गैस एवं इंडेन गैस ग्रामीण वितरक एजेंसियों पर संबंधित तहसील/ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को पर्यवेक्षण दायित्व सौंपा गया है, जिससे गैस वितरण पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उक्त सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी करते हुए शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे। एवं घरेलू गैस उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराने तथा ओटीपी आधारित डिलीवरी व्यवस्था लागू किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

किसी भी स्थिति में बिना बुकिंग अथवा नियमानुसार प्रक्रिया के गैस सिलेण्डर वितरण नहीं किया जाएगा। कालाबाजारी, अवैध भंडारण या नियम विरुद्ध वितरण पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से पेट्रोलियम पदार्थों की कमी संबंधी भ्रामक सूचनाएँ फैलाने वालों पर प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त रूप से भ्रमणशील रहेंगे तथा गैस परिवहन वाहनों को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

जनपदवासियों से अपील जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि-अनावश्यक रूप से पेट्रोल, डीजल या गैस का भंडारण न करें। केवल अधिकृत एजेंसी से ही गैस प्राप्त करें, तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम पर दें।

उन्होंने कहा कि प्रशासन जनपद में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Next Story
Share it