महिला दिवस पर व्यापार मंडल ने वैद्य वर्णिका को किया सम्मानित

बिलारी। International Women's Day के अवसर पर Uttar Pradesh Udyog Vyapar Pratinidhi Mandal की ओर से शाहबाद रोड स्थित कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका और उनकी बढ़ती भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष Sanjay Jain ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज की कल्पना अधूरी है। वर्तमान हाईटेक युग में महिलाएं भी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं थल सेना, वायु सेना, रेलवे, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, शिक्षा और राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
उन्होंने देश की प्रमुख महिला हस्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि Droupadi Murmu, Anandiben Patel, Mamata Banerjee और Mayawati जैसी महिलाएं सशक्त नेतृत्व का उदाहरण हैं। उन्होंने बताया कि Indira Gandhi देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं, जबकि Sucheta Kriplani उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। Pratibha Patil देश की पहली महिला राष्ट्रपति रहीं और Kiran Bedi देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनीं, जिन्होंने महिला शक्ति को नई पहचान दिलाई।
व्यापार मंडल की महिला इकाई की नगर अध्यक्ष Vinita Rastogi ने कहा कि आज महिलाएं व्यापारिक क्षेत्र में भी सशक्त भागीदारी निभा रही हैं और अपने परिश्रम व कौशल से नई मिसाल कायम कर रही हैं।
इस अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की चिकित्सा अधिकारी वैद्य वर्णिका को ग्रामीण क्षेत्रों में रोगियों की सेवा के लिए व्यापार मंडल की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि बेटियों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए शिक्षा व प्रशिक्षण के क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में शगुन जैन, चारू जैन, सुरेंद्र कुमार चुग, सुधीर अग्रवाल, दुष्यंत चौहान, सलीम अहमद, मुन्ना बैटरी, अरिहंत जैन, नितिन डुडेजा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
— वारिस पाशा, बिलारी




