हेंवरा कोठी में समाजसेवी शिवराम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर हवन, बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

सैफई( इटावा) क्षेत्र के हेंवरा कोठी में राज्यसभा सांसद स्व० बाबू दर्शन सिंह यादव के भाई समाजसेवी स्वर्गीय शिवराम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन से हुई। विद्वान आचार्यों आदेश यादव शास्त्री, चरण स्वरूप शास्त्री, मचल स्वरूप शास्त्री और राम नारायण बाबा ने विधि-विधान से हवन संपन्न कराया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आहुति देकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हवन कार्यक्रम में पूर्व विधायक सोवरन सिंह यादव, एमएलसी मुकुल प्रताप यादव, कुमदेश चंद्र यादव, जितेंद्र प्रताप यादव, अनुज यादव, नीरज यादव, नितुल प्रताप यादव (प्रधान), अमित यादव, सौरभ यादव और अर्पित यादव सहित कई प्रमुख लोगों ने हवन में आहुति देकर स्वर्गीय शिवराम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी।
इसके अलावा प्रमोद यादव (प्रधानाचार्य), डॉ. अखिलेश यादव, कृष्ण मोहन तिवारी, हरिओम, कन्हैया, नरेश यादव, सचिन यादव, उमादत्त तिवारी, रणवीर पाल, अरविंद यादव, पिंकू यादव, टिंकू यादव और अनिल यादव समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे और हवन में आहुति दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय शिवराम सिंह यादव समाज सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहे। उन्होंने अपने जीवनकाल में गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता कर समाज में एक अलग पहचान बनाई। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज की सच्ची सेवा की जा सकती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।




