Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद/बिलारी: इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन का होली मिलन समारोह संपन्न

मुरादाबाद/बिलारी: इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन का होली मिलन समारोह संपन्न
X


बिलारी। इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन बिलारी के तत्वावधान में गुरुवार देर रात एक निजी फार्म हाउस पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों से जुड़े चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। रंगारंग और उल्लासपूर्ण वातावरण में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सभी ने पर्व का आनंद लिया। उपस्थित चिकित्सकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ-साथ चिकित्सकों के बीच सहयोग और समन्वय को भी बढ़ाते हैं।

इस अवसर पर डॉ. विश्वास शर्मा, डॉ. देवेंद्र शर्मा, डॉ. मनोज चौधरी, डॉ. वरुण अग्रवाल, डॉ. दीपक चौधरी, अनिल ठाकुर, डॉ. जनक शर्मा, डॉ. मनीष शुक्ला, डॉ. सपना, डॉ. शिखा सिंह, डॉ. दीपिका, डॉ. सोनिया आहूजा, डॉ. सनी, डॉ. अरुण, डॉ. आशुतोष शुक्ला, डॉ. तिलक राज आहूजा, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. यश चौधरी तथा डॉ. अक्षय मलिक सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान चिकित्सकों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने भविष्य में भी इसी प्रकार एकजुट होकर समाज सेवा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।

— वारिस पाशा

Next Story
Share it