Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

होली मिलन समारोह के लिए महासमिति का संपर्क अभियान, सर्वेश गुप्ता बने जिला महामंत्री

होली मिलन समारोह के लिए महासमिति का संपर्क अभियान, सर्वेश गुप्ता बने जिला महामंत्री
X


अनवार खाँ मोनू

लखनऊ/उन्नाव। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने मियां गंज, औरास व हसनगंज क्षेत्र में स्वजातीय बंधुओं से संपर्क कर 15 मार्च को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग (लखनऊ) में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस दौरान श्री अजय कुमार गुप्त (काया) और जिलाध्यक्ष श्री महेंद्र गुप्ता (बबलू) के सहयोग से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

उधर उन्नाव जिले के कालूखेड़ा में आयोजित बैठक में समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें श्री संगम लाल गुप्ता, श्री महेंद्र गुप्ता (बबलू), श्री ओम प्रकाश गुप्ता, श्री अजय गुप्ता (काया), श्री सतीश गुप्ता, श्री सर्वेश गुप्ता एडवोकेट, श्री राज किशोर गुप्ता, श्री सागर गुप्ता, श्री संजय कुमार गुप्ता, श्री कमलेश गुप्ता सहित अन्य समाज बंधु शामिल रहे।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने जिलाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता (बबलू) की संस्तुति पर श्री सर्वेश गुप्ता एडवोकेट को उन्नाव का जिला महामंत्री मनोनीत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और समाज की एकजुटता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Next Story
Share it