Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

कर्म क्षेत्र पी.जी. कॉलेज इटावा में तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन

कर्म क्षेत्र पी.जी. कॉलेज इटावा में तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन
X

आज को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, कर्म क्षेत्र पी.जी. कॉलेज, इटावा द्वारा तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम सराय एस्सर के पंचायत घर में किया गया। शिविर का विषय “स्वच्छता ही सेवा” रहा।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि स्वच्छता ही सर्वोपरि सामाजिक सेवा है। ग्राम प्रधान सरवर सिंह ने अपने संबोधन में ग्रामीणों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया।

शिविर के प्रारंभ में स्वयंसेवकों ने ग्राम सराय एस्सर के पंचायत घर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके पश्चात स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

जागरूकता रैली के उपरांत स्वयंसेवकों को अल्पाहार प्रदान किया गया। लंच ब्रेक के बाद स्वयंसेवकों ने खेल संबंधी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार दीक्षित ने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सरवर सिंह, डॉ. नमिता पाण्डेय, डॉ. नीता पांडेय, बृजेन्द्र सहित अन्य शिक्षकगण एवं सभी स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।

Next Story
Share it