Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

होली पर अवैध शराब के खिलाफ पुलिस-आबकारी का संयुक्त चेकिंग अभियान

होली पर अवैध शराब के खिलाफ पुलिस-आबकारी का संयुक्त चेकिंग अभियान
X

बिलारी (मुरादाबाद)।

प्रदेश शासन, आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन तथा उप आबकारी आयुक्त मुरादाबाद के आदेशों एवं जिलाधिकारी मुरादाबाद के निर्देशन में होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस प्रशासन एवं जिला आबकारी अधिकारी मुरादाबाद के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री और ओवररेटिंग पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आबकारी निरीक्षक सर्किल-2 मुरादाबाद द्वारा प्रशासन एवं पुलिस बल के सहयोग से स्टाफ सहित कंपोजिट मदिरा दुकान देसी दारू—रुस्तमपुर, सनाई मोड़ एवं सहसपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर उपलब्ध मदिरा स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मदिरा की बिक्री शत-प्रतिशत पीओएस मशीन के माध्यम से ही की जाए तथा दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे क्रियाशील रखें जाएं।

इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा गोपनीय रूप से टेस्ट परचेज भी कराया गया, जिसमें सभी दुकानों पर मदिरा की बिक्री निर्धारित एमआरपी पर ही होती पाई गई। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान जनपद में अवैध शराब की बिक्री, ओवररेटिंग एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वारिस पाशा, बिलारी

Next Story
Share it