Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अलंकार अग्निहोत्री को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा का राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया

अलंकार अग्निहोत्री को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा का राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया
X


अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा में एक महत्वपूर्ण एवं संगठनात्मक दृष्टि से ऐतिहासिक नियुक्ति की घोषणा की गई है। सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित उमेश मिश्र ने संरक्षक श्रीमती अलका अग्निहोत्री के आग्रह तथा राष्ट्रीय संगठन प्रभारी संजीव मिश्र के अनुमोदन के उपरांत श्री अलंकार अग्निहोत्री को सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण दायित्व पर नियुक्त किया है।

श्री अलंकार अग्निहोत्री समाजहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए पूर्व से ही चर्चित रहे हैं। उन्होंने सवर्ण समाज के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए यूजीसी के विरोध में अपनी नौकरी से त्यागपत्र देकर एक साहसिक एवं त्यागपूर्ण निर्णय लिया था। उनके इस कदम को समाज के व्यापक वर्ग ने समर्पण और संघर्ष के प्रतीक के रूप में देखा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित उमेश मिश्र ने कहा कि संगठन को ऐसे कर्मठ, निष्ठावान एवं स्पष्ट विचारधारा वाले नेतृत्व की आवश्यकता है, जो समाज की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अग्निहोत्री के अनुभव, संगठन क्षमता और संघर्षशील व्यक्तित्व से संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

संरक्षक श्रीमती अलका अग्निहोत्री ने भी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन का विस्तार एवं मजबूती समाज के सक्रिय युवाओं के नेतृत्व से ही संभव है। वहीं राष्ट्रीय संगठन प्रभारी संजीव मिश्र ने आशा व्यक्त की कि उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने में श्री अग्निहोत्री की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

संगठन के विभिन्न प्रांतों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा को आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि श्री अलंकार अग्निहोत्री के नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और समाजहित के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

Next Story
Share it